नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन,पुलिस कमिश्नर नोएडा ने किया उद्घाटन

नोएडा विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 19 से 21 अगस्त तक सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में चलेगी। मंगलवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने गैलरी में प्रदर्शित तस्वीरों का अवलोकन किया और फोटो पत्रकारों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, “एक तस्वीर हजारों भावों को बयां करती है और इसके पीछे फोटोग्राफर की गहरी सोच और कड़ी मेहनत होती है। मीडिया क्लब की इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की जरूरत है, जिसमें पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।”

इस दौरान मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष भी प्रदर्शनी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों की कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहने वाली इस प्रदर्शनी में खेल, अध्यात्म, संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी तस्वीरें आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

इस मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह, एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ल, एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह, नोएडा एंट्रेप्रेन्योर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।