गाज़ियाबाद बाढ़ संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण, यमुना का जल स्तर हुआ कम

गाजियाबाद हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से छोडे जा रहे पानी की मात्रा को देखते हुए जनपद गाजियाबाद के तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदरपुर, मीरपुर हिन्दू, पचायरा, इलायचीपुर, लुत्फुल्लापुर नवादा, अल्लीपुर में बाढ की पूर्व रोकथाम एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रे उपजिलाधिकारी लोनी, जयप्रकाश तहसीलदार लोनी एवं लीलू सिंह नायब तहसीलदार लोनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जलस्तर बढने से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिये तहसील क्षेत्रान्तर्गत कुल 12 रिलीफ कैंप बनाये गये है। जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया, जहाँ उनके लिये पीने के पानी एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गयी। इसके अतिरिक्त किसी भी आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिये यमुना नदी के तटों पर नावों एवं गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। बाढ़ की निगरानी हेतु बाढ चौकियों पर भी पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गयी है तथा ग्राम स्तर पर बाढ सुरक्षा समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। 19 अगस्त की रात से यमुना नदी का जल स्तर कम होना प्रारम्भ हो गया है। डूब क्षेत्र में स्थित खेतो में जो जल स्तर पूर्व में बढ गया था। वर्तमान में उक्त जलस्तर काफी कम हो गया है, जिससे फसलों को कोई क्षति नही पहुँची हैं। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।