गौतमबुद्धनगर, पुलिस कमिश्नर द्वारा किया गया पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन

 

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्तिथ पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया गया।

 पुलिस कमिश्नर के anisarसेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं सेवा भावना पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपल्ब्ध कराना है, जहाँ उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान निश्चित किया जा सके। साथ ही, पुलिस व्यवस्था, जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभवों एवं सुझावों का समुचित उपयोग भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पेंशनर्स कक्ष सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं पुलिस संगठन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शैव्या गोयल, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स शकील मोहम्मद, अजीत सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, शाखा गौतमबुद्धनगर), सेवक राम यादव (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं समन्वयक, पीपीएस वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर), रघुराज सिंह चौहान (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं महासचिव, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान), मोहम्मद अख्तर (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं कोषाध्यक्ष, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान), आर.के. सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं सदस्य, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान), यदुराज सिंह (सचिव, उ.प्र. पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।