ऑपरेशन कवच 2.0 अनधिकृत बसों के विरुद्ध चला परिवहन विभाग का डंडा।

गाजियाबाद परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में अनधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। उसी के पालन करने हेतू परिवहन गाजियाबाद विभाग द्वारा “ऑपरेशन कवच 2.0 के अंतर्गत लगातार तीसरे दिन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। दिनांक 9 सितंबर को परिवहन विभाग की विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा जनपद गाजियाबाद के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, बस अड्डों तथा अन्य संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों पर व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से संचालित बसों की गहनता से जांच की गई। उक्त तीन दिवसीय चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान के दौरान परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए तथा बिना वैध अभिलेखों के संचालित पाई गई 55 बसों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।