BRICS SUMMIT को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, नोएडा से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें।

गौतमबुद्धनगर दिल्ली में BRICS SUMMIT के अवसर पर यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने एडवाइजरी जारी की है।

दिनांक 10 से 13 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में प्रवेश कर अन्य कहीं जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहन एवं अन्य वाहनों का सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

1 चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली प्रवेश करने वाले वाहन चिल्ला से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।

2 DND बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन DND टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे।

3 कालिन्दी कुंज यमुना बॉर्डर से जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट होकर ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे।

4 यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे।

5 परीचौक से दिल्ली जाने वाले वाहन भी परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे।

6 यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली होकर अन्य कहीं जाने वाले वाहन फलैदा कट, खुपुरा से सर्विस रोड, गल गोठिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी होते हुए पुस्ता तिराहे से होण्डा सीएल चौक से कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे।

आपातकालीन वाहन (चिकित्सीय / फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जायेगा।

असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी असुविधा पर यातायात हेल्पलाइन नं० 9971009001 पर संपर्क करें।

Related posts

वकीलों के लिए CM योगी का तोहफा, लिए गए तीन बड़े फैसले।

5 दिनों तक चली 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष,महिला) प्रतियोगिता-2026 का हुआ समापन।

LPG रीफिल बुकिंग को लेकर बड़ी खबर, अब से 25 दिन बाद रीफिल बुक कर सकेंगे ग्राहक ।