नोएडा सेफ सिटी परियोजना की प्री-बिड मीटिंग,130 से अधिक MSI और OEM प्रतिनिधि हुए शामिल।

नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज “नोएडा सेफ सिटी परियोजना हेतु आईसीटी घटकों की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, कार्यान्वयन एवं रखरखाव” से संबंधित आमंत्रित ई-टेंडर की प्री-बिड मीटिंग आयोजित की गई।

मीटिंग में Master System Integrators (MSI) एवं Original Equipment Manufacturer (OEM) के 130 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान इच्छुक फर्मों द्वारा कार्य से संबंधित कार्यक्षेत्र, पात्रता शर्तों, तकनीकी एवं परियोजना की समय-सीमा से संबंधित विभिन्न Pre-Bid Queries की गईं, जिनमें से अधिकांश Queries का निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा बैठक में ही कर दिया गया।

विदित हो कि सभी पूर्व-बोली आवश्यकतानुसार बदलाव (Corrigendum), शीघ्र ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट एवं उ०प्र० ई-टेंडर पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इस संबंध में इच्छुक फर्मों से अनुरोध है कि वे ज़्यादा जानकारी हेतु उक्त वेबसाइटों को नियमित रूप से देखते रहें।

इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से वंदना त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एस०पी० सिंह, महाप्रबंधक (सिविल) एवं विद्युत/यांत्रिकी खण्ड-3 के वरिष्ठ प्रबंधक तथा परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) टीम, Gaia Smart Cities Solutions Pvt. Ltd. के प्रतिनिधी मौजूद रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।