मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में सपा नेता दिग्विजय भाटी और IPS ऑफिसर अविनाश पांडेय के बीच हुए चर्चित मारपीट प्रकरण में समझौता हो गया है।
सपा नेता दिग्विजय भाटी ने पुलिस ऑफिसर को शपथ पत्र देकर कहा है कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
बता दें कि बीते दिनों को दिग्विजय भाटी के साथ SSP दफ्तर के भीतर कथित तौर पर मारपीट हुई थी। इसका आरोप तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय पर लगा था। मामला शासन तक पहुंचने के बाद अविनाश पांडेय को मेरठ से हटा दिया गया था। इस प्रकरण मे एक इंस्पेक्टर सस्पेंड हुआ था और करीब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था।
अब दिग्विजय भाटी के इस शपथ पत्र ने पूरे केस की दिशा ही मोड़ दी है। माना जा रहा है कि भाटी के फैसला कर लेने से IPS ऑफिसर सहित सभी पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्रवाई से बड़ी राहत मिल सकती है।