गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो दर्ज़न से ज़्यादा दो पहिया वाहन बरामद।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आधा दर्ज़न से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो दर्ज़न से ज़्यादा दो पहिया वाहन बरामद किए गए है।

 कासना पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 12 मोटरसाइकिल बरामद।

ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस सूचना की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल 12 मोटरसाइकिल,1 तमंचा,जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।

थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के कुल 10 दो-पहिया वाहन बरामद।

 थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा मैनुअल गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी करने वाले अभियुक्त आकाश और कासिम को सेक्टर-50 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी और 1300 रुपये नकद बरामद किए गए है।

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद।

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अंकित और इलियाश को डोमीनोज गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 3 मोटरसाइकिल अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो-पहिया वाहनों की योजनाबद्ध तरीके से चोरी करते थे। वे चोरी के लिए ऐसे स्थान का चयन करते थे जहाँ सीसीटीवी कैमरे न हों और आम लोगों का आवागमन कम हो। दोनों अभियुक्त एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करके वाहन चोरी करते थे। यदि दो-पहिया वाहन चोरी करने के लिए नहीं मिलते, तो वे स्टोर या घर से भी चोरी करने की योजना बनाते थे। चोरी किए गए सामान को वे राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।