नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की सहायता से चोरी की घटना का खुलसा करते हुए करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
डीसीपी नोएडा साद मिया खान के अनुसार पूरे प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अवनीश उसके अन्य तीन साथियों आशीष, आदर्श व भरत का अपना C.A फर्म है। यह लोग इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से पैसा लेकर कार्य करते थे । इनके द्वारा इन्वेस्टमेंट के नाम पर काफी लोगों से पैसे लिया गया । अवनीश को अपना लगाया गया पैसा वापस नही मिल रहा था। उक्त बरामद किया गया पैसा वादी से आशीष द्वारा इन्वेस्टर उपलब्ध कराने के नाम पर लिया गया था, जिसे अवनीश द्वारा चोरी की योजना बनाकर अपने अन्य पाँच साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-25 नोएडा स्तिथ आशीष के गैराज से चोरी कर लिया गया ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अवनीश कुमार, पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान शामिल है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्ज़े से 1 करोड़ 48 लाख रूपये नगद और घटना में प्रयुक्त औरा कार बरामद की गई है।