नोएडा पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद।

 

नोएडा थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों फैयाज आलम और आकाश कुमार को थाना सेक्टर 113 के FNG रोड से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तो के कब्जे से ₹50,000 नकद, 20 मोबाइल फोन, 128 ATM कार्ड, 77 सिमकार्ड, 09 पासबुक, 05 चैकबुक, 07 QR कोड, 03 किट (03 पासबुक, 4 ATM कार्ड, 04 QR कोड) व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अभियुक्तगण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों का डाटा (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ई-मेल, मोबाइल नंबर, राज्य आदि) जुटाकर ठगी करते थे। अभियुक्त स्वयं को बैंगलोर में स्थित प्राइवेट कम्पनी का कर्मचारी होने का बहाना बनाकर लोगों को लोन के लिए कॉल करते, दस्तावेज (आधार, पैन, बैंक स्टेटमेंट) व्हाट्सएप पर मंगाते और रजिस्ट्रेशन फीस (₹299), ECS IN HAND (₹399), इंश्योरेंस व GST (₹2,400–₹3,200) के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर पैसे निकालते थे। अभियुक्त लोगों को अकाउंट खुलवाकर सिम भी प्राप्त करते और इनका इस्तेमाल ठगी व यूपीआई ट्रांसफर के लिए करते थे। अभियुक्तों के पास उक्त कंपनी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। अभियुक्तों से बरामद फोन की जाँच की गई तो उनके मोबाइल फोन में व्हाट्सएप चैट में सैकड़ों लोगों का डाटा मौजूद था।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।