नोएडा पुलिस ने मनाया झंडा दिवस

ग्रेटर नोएडा आज नोएडा पुलिस द्वारा झंडा दिवस मनाया गया । पुलिस लाइन स्थित गार्ड क्र्वाटर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर द्वारा झंडा दिवस के उपलक्ष्य झण्डा रोहण किया।

इस मौके पर एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी व झंडे लगाए गए । झंडा दिवस पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक महोदय के दिशा निर्देशों को पढकर सुनाया । ज्ञात हो कि आज के ही दिन 23 नवंबर सन 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ज़वाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस व पी ए सी को पुलिस ध्वज प्रदान किया था । तभी से इस दिन को पुलिस विभाग द्वारा झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।