मुरादनगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पुलिस को हाथ लगी सफलता 

 

मुरादनगर एक दिनों पूर्व मुरादनगर थाना क्षेत्र के मिल्की रावल गांव के युवक की मरादनगर थाने के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मोंटी चौधरी नामक युवक मुख्य आरोपी था, और वह फरार चल रहा था आज चेकिंग के दौरान मिल्की रावली गांव के बाहर एक युवक बाइक पर जा रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, पर उसने रुकने के स्थान पर बाइक की स्पीड और बढ़ा दी, जिससे वह फिसल कर बाइक समेत गिर गया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

गिरने के बाद युवक को पकड़ने पुलिस आगे बढ़ी तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। युवक से पूछताछ करने पर पता लगा कि, वह एक दिन पूर्व थाना मुरादनगर थाने क्षेत्र में हुई हत्या का आरोपी मोंटी चौधरी है। पुलिस ने मोंटी चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि, कल मुरादनगर थाने के बाहर रवि शर्मा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका आरोपी मुरादनगर थाना क्षेत्र के मिलकपुर गांव का निवासी मोंटी था। जानकारी के अनुसार रवि शर्मा अपने घर हुई फायरिंग की एफआईआर दर्ज़ कराने परिजनों के साथ थाने पहुंचा था, जहां थाने के बाहर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।