मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 50 बच्चों को किया गए लैपटॉप वितरण।

गाजियाबाद यूपी सरकार के   मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा विकास भवन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाजियाबाद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोचिड) का लाभ प्राप्त कर रहे 50 लाभर्थियों को लैपटॉप वितरण किया गया। इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक नन्द किशोर गुर्जर द्वारा बच्चों से संवाद किया गया तथा उनके द्वारा बच्चों के पूछे गये सवालों का जवाब दिया गया। उनके द्वारा कहा गया कि लैपटॉप उनकी आगामी शिक्षा में अहम भूमिका निभायेगा तथा तकनीकी शिक्षा से बच्चों को लाभान्वित करेगा। बच्चें इसका सदुउपयोग कर शिक्षित बने।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा बच्चों से संवाद के दौरान शासन की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बच्चों को बताया किस प्रकार ग्रामीण एवं शहरी विकास के लिए कार्य किये जाते है। इस दौरान बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नो के उत्तर दिये गए।

इस मौके पर लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर उपस्थित रहें।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।