Noida:मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र’ का किया गया शुभारंभ।

 

नोएडा आज थाना सेक्टर-49 और आरडब्ल्यूए सेक्टर-47 की अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से थाना ‘मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र’ का शुभारंभ किया गया। पूर्व से व्यवस्थित मिशन शक्ति केंद्र में कुछ नई सुविधाएं जोड़ते हुए उसे महिलाओं के लिए और सुविधा जनक बनाने के प्रयास किया गया है।

इस केन्द्र में शिकायत पंजीकरण, काउंसलिंग, सहायता, आश्रय एवं पुनर्वास के साथ-साथ फीडिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। केन्द्र पर आने वाली आवेदिकाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चो के लिये खिलौने भी उपलब्ध कराये गये है।

एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस केन्द्र में विशेष सुविधाएं जोड़ी गयी है।

इस दौरान उनके द्वारा शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।