ग्रेटर नोएडा थाना दादरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध पटाखो साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है
पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से लगभग 50 हज़ार रूपये के पटाखे बरामद किए है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आरिस और निशांत के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्तों को क़स्बा दादरी से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 05 कार्टून पटाखे (कीमत लगभग 50 हजार रूपये) बरामद हुये है।
अभियुक्तों के खिलाफ़ मु0अ0सं0 519/2026 धारा 5/9B(1)ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना दादरी पर मामला दर्ज़ किया गया है।
त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस लगातार अवैध पटाखों की खोज कर रही है। आए दिन अलग अलग स्थानों से अवैध पटाखे बरामद किए जा रहे है।