लापता युवक का कार में मिला शव

अक्षय कुमार नोएडा , दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 108 में लौट्स पनस अपार्टमेंट के गेट नंबर 2 के बाहर टैक्सी (वेगनआर कार) के अंदर युवक की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया है । लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्ट के लिये भेज दिया है । कार में मिली डेड बॉडी की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी लोकेंद्र नामक युवक के रूप में हुई है। लोकेंद्र पिछले कुछ दिनों से लापता था । जनकारी के अनुसार लोकेंद्र की कल ही सूरजपुर थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई थी। 35 साल का लोकेंद्र कैब का मालिक था। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुट गयी है।

Related posts

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारियोंऔर सदस्य हुए शामिल।

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।