ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा कम्पनी से मोबाइल फोन चुराकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
पुलिस द्वारा इस मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में केशव कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, विनित उर्फ मसना, मौ0 शोएब और हसीबुर्रहमान शामिल है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के अनुसार इस गिरोह का मास्टर माइंड केशव एक्सप्रेस बीज लोजिस्टिक सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में कन्टेनर चालक के पद पर नौकरी करता है। कम्पनी द्वारा तैयार किये गये मोबाइल फोन को आर्डर डिलीवरी के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर लेकर जाता है।
डिलीवरी के दौरान कन्टेनर की सील खोलकर कन्टेनर में लोड हुए मोबाइल फोन के कार्टूनों से चिट हट देता था।इसके बाद अभियुक्त इन मोबाइल फोन अपने साथियों मनोज, विनीत उर्फ मसना , शोएब, हसीबुर्रहमान, रवि कुमार व राकेश के साथ मिलकर निकालकर अलग-अलग स्थानों पर माँग के अनुरूप मार्केट से कम दामों में बेच देता था। आडिट होने पर कम्पनी के मैनेजर को पूरे मामले का पता चला।
कम्पनी द्वारा 165 मोबाइल फोन की चोरी के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर चालक केशव कुमार व अन्य अज्ञात के विरूद्ध विगत 24 जुलाई को एफआईआर कराई गई थी। पुलिस के अनुसार चोरी के मोबाइल फोन को सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रैस कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।