UP:यूपी में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों के किए गए तबादले।

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार 20 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

इनमें अपर पुलिस महानिदेशक से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सूची के मुताबिक ए.टी.एस. गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती से पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है।

कुँवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक जौनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाया गया है।

संजय कुमार को सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती,बनाया गया है।

कुँवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है।

कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

 ई राज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया है।

अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।

विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया है।

सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

इसके साथ ही चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है।

मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया है।

आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा बनाया गया है।

पूर्णेंदु सिंह को पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया है।

सुरेश चन्द्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।

तबादलों को लेकर जारी सूची में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लिस्ट देखे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।