ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क में चलती हुई बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में अचानक चलती हुई बस आग का गोला बन गई। अचानक लगी आग से बस में मौजूद पेसेंजर्स में चीख पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में BSS COOL COOL JAMNA TRAVELLERS की टूरिस्ट बस संख्या BR28P3433, जो यात्रियों को लेकर लाल किला, दिल्ली से मुजफ्फरपुर, बिहार जा रही थी, में आग लग गई।
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है।
बस में लगभग 32 सवारियां मौजूद थीं, यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि,इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।