Grater Noida: ट्रैफिक एडवाइजरी, LOUPE India-2026 को लेकर , 29 से 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगे डायवर्जन

 

ग्रेटर नोएडा में LOUPE India-2026 कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में चेलगा।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में रोज़ाना करीब 3,000 से 3,500 लोगों के शामिल होने की संभावना है

कार्यक्रम को लेकर  किया जाएगा ट्रैफिक को डायवर्ट।

कार्यक्रम के दौरान एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर होते हुए जगतफार्म के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नासा ग्राउंड, बड़े गोलचक्कर के पास की गई है। वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

आपातकालीन वाहनों को उपलब्ध कराया जाएगा रास्ता।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर सर्विस और अन्य आपातकालीन वाहनों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों से अपील।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी समस्या होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सऐप नंबर 7065100100 या एक्स हैंडल @noidatraffic पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।