Ghaziabad News:पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी हुआ ढेर।

 

गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना मसूरी और जनपद बागपत के थाना खेकड़ा से वांछित  बावरिया गिरोह का बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिंडी उर्फ टिड्डी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी पर दोनों जनपदों से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था।

मृतक बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पुत्र इंद्रपाल, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में निठौरा रोड स्थित 54 बीघा गोपाल फार्महाउस का निवासी था। उसका मूल पता ग्राम बुरावली, थाना आदमपुर, जनपद अमरोहा बताया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पर दोनों जनपदों से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था। आरोपी दोनों ज़िलों में आतंक का पर्याय बन चूका था। पुलिस को आरोपी की बहुत दिनों से तलाश थी,आरोपी के मारे जाने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के मारे जाने के बाद संबंधित थानों की पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।