Grater Noida:बिसरख पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण और नकदी बरामद।

 

खाली पड़े घरों को बनाते थे निशाना।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस द्वारा रोजा गोलचक्कर के पास चैकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम को छपरौला रेलवे पुल की तरफ से एक संदिग्ध प्रतीत हो रही मोटरसाइकिल तेज गति से आती हुयी दिखाई दी जिसको रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रूकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर रोजा याकूबपुर 6 प्रतिशत पार्क सर्विस रोड़ पर उक्त अभियुक्त मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में 1 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू के रुप में हुयी है। घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

घायल अभियुक्त के 1 अन्य साथी पिन्टू को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, थाना बिसरख क्षेत्र से चोरी किये गये आभूषण, नगद रुपये व घटना में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए है।

बिसरख के खाली पड़े फ्लेट और रोज़ा जलालपुर कॉलोनी में खाली पड़े घर में दे चुके है चोरी की घटना को अंजाम।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 27 अगस्त को CHC बिसरख परिसर में एक बन्द फ्लैट का ताला तोड़कर उसके अन्दर से ज्वैलरी चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 641/2026 धारा 305(ए) बीएनएस दर्ज़ है, तथा दिनांक 13 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम रोजा जलालपुर की एक कॉलोनी में बन्द मकान के अन्दर से ताला तोड़कर ज्वैलरी, नगदी चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 781/2026 धारा -305ए),331(3),317(2) बीएनएस दर्ज़ है।

बरामदगी का विवरण

1-एक मंगल सूत्र पीली घातु

2-एक जोडी ईयररिंग/झुमकी पीली घातु

3-एक हार पीली धातु

4-एक अंगूठी पीली धातु

5-दो पायल सफेद धातु

6-एक कमर बंद सफेद धातु

7-चार कड़े सफेद घातु

8-एक लेडीज घडी

9-11,450 रुपये नगद

10-एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन रजि0 नं0 UP16FQ9371 (घटना में प्रयुक्त)

11-एक प्लॉस, एक पाना रिंच, एक हथौडा, दो छैनी (घटना में प्रयुक्त)

12-तीन मोबाइल फोन

अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।