Noida:देर रात बिल्डर साईट पर दुर्घटना में एक की मौत।

 

बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत।

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में एक बिल्डर साईट पर दुर्घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर की रात्री को थाना सेक्टर-113 पर डॉयल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोरखा, सेक्टर-115, नोएडा में स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी आईवरी काउंटी में काम कर रहे फोरमैन लेबर इंचार्ज की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय जावेद के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार जावेद की काम करने के दौरान टॉवर से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।