Gr Noida:थाना बिसरख पुलिस द्वारा स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से स्नैचिंग व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच किये हुए 4 आईफोन जिसमें 1 आईफोन-18 प्रो भी शामिल है,बरामद किए गए है।

अभियुक्तों द्वारा थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिनके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मामला दर्ज़ है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सलमान उर्फ सुहैल,अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू और नईम शामिल है।

 

कुछ दिनों पूर्व युवती से छीना था, आई फ़ोन 18 प्रो।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिनांक 21 सितंबर को उनके द्वारा चैरीकाउन्टी सोसाइटी के पास से एक महिला से आईफोन-18 प्रो मोबाइल फोन को देखने के बहाने लिया गया था तथा उक्त मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे।

 

ऐसे लगते थे लूट का माल ठिकाने।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त सलमान उर्फ सुहेल मोटरसाइकिल चलाता है तथा अजाज पीछे बैठता है। यह लोग सुनसान रास्ते पर मौका पाकर घूमते हुए या ई-रिक्शा में बैठे हुए लोगो का मोबाइल देखने के बहाने या मौका पाकर स्नैच करके फरार हो जाते है। अभियुक्त सलमान उर्फ सुहेल पिछले 3 वर्ष से नोएडा में ऑटो चलाता था जिससे उसे रास्तो का ज्ञान है। यह लोग लूटे और छीने हुए मोबाइल फोन को नईम को बेच देते थे। नईम फोन खरीदने के बाद दूसरे राज्य (पश्चिम बंगाल, बिहार) में सप्लाई करता है। नईम पूर्व में बडे पैमाने पर छिनैती करता था। नईम के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।