गाज़ियाबाद मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पत्रों को अपना खुद का बैंक खाता खुलवाना पड़ेगा। जिला प्रोबशन अधिकारी के अनुसार सभीअभिभावक दो दिन में बैंक खाता खुलवाने और आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी करा ले। गाजियाबाद मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे बच्चों के आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। इसके बाद एनपीसीआई एवं डीबीटी की प्रक्रिया आगले 2 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।
जानकारी के अनुसार इस योजना की आगामी किस्त आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थी बच्चों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। अतः सभी संबंधित अभिभावक तत्काल बच्चों का खाता सम्बंधित कार्य पूर्ण कर ले ।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने समस्त संबंधित अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बैंक खाता, आधार लिंकिंग तथा एनपीसीआई एवं डीबीटी संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करा ले ताकि योजना की आगामी किस्त का भुगतान समय से किया जा सके।