निक्की हत्या मामले मे एक और अभियुक्ता गिरफ्तार,पुलिस कस्टडी से भगने की कोशिश के दौरान अभियुक्त को लगी गोली 

 ग्रेटर नोएडा बीते 21अगस्त को सिरसा गांव मे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जानकारी के अनुसार वीरवार की रात्रि में थाना कासना पर एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें एक महिला के जलने की बात सामने आई। पीड़ित महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त के सम्बन्ध में थाना कासना पर मृतका महिला के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष के विरूद्ध मामला दर्ज़ किया गया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार मृतका की शादी को लगभग आठ वर्ष हो चुके है। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा मृतका महिला के पति विपिन को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

इस मामले मे आरोपी पति की गिरफ्तारी पूर्व मे ही हो चुकी थी, पुलिस द्वारा आज मृतका की सास अभियुक्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस कस्टडी से भगने की कोशिश के दौरान अभियुक्त को लगी गोली

जानकारी के अनुसार मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया था। आज अभियुक्त पति विपिन भाटी को पुलिस हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी हेतु ले जा रही थी। तभी अभियुक्त उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर से फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई मे पुलिस द्वारा फायर किया गया जिसमें अभियुक्त विपिन भाटी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।