मुख्य विकास अधिकारी ने मीटिंग मे कहा,एफपीओ के सदस्यों को ना हो कोई परेशानी

 

गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दुर्गावती देवी सभागार में विभिन्न विभागो के अधिकारियो तथा एफपीओ के निदेशक के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य विकास द्वारा एफपीओ द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित एफपीओ के सदस्यों को डीजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य करने हेतु प्राईवेट सर्वेयर के रूप कार्य करने हेतु इच्छुक सदस्यों की सूची 2 दिन के अन्दर उप कृषि निदेशक को उपलब्ध कराने को कहा गया। एफपीओ द्वारा मल्टी क्रपिंग के रूप में फसल के वित्तमान में सम्मिलित करने हेतु कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया।

एफपीओ द्वारा अनुरोध किया गया कि सब्जियों के बीज उत्पादन एवं वितरण के लिए प्राधिकार पत्र दिये जाने से सम्बन्धित कार्यवाही की जाये। मण्डी में दुकान आवंटन के सम्बन्ध में पुनः निवेदन किया गया कि, आवंटित की गई दुकानों के पास किसानों का आवागवन बहुत ही कम रहता है एवं दुकान का किराया अधिक होने से कृषक उत्पादक संगठन इसे वहन नहीं कर पा रहे है। अतः इस पर आवश्यक कार्यवाही की जाये जिससे एफपीओ को उचित लाभ मिल सके।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी समस्याओ का निवारण कराया जाए।

 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले ग्राम चौपाल के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि, उपरोक्त चौपाल में अधिक से अधिक सदस्यों की समस्याओं को मौके पर निराकरण कराया जाए। इस मौके पर कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी में 10 PPS अधिकारी हुए सेवानिवृत, लिस्ट देखे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारीयों के तबदले।