Grater Noida:ग्रेटर नोएडा में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट छापने का सामान बरामद।

 

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा के संयुक्त ऑपरेशन से जाली नोट की प्रिंटिग व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्र के अनुसार को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन के संयुक्त प्रयास से जाली नोट की छपाई व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

असली नोट को स्केन कर असली सीरियल नंबर का नोट छापते थे।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि, नकली नोट बनाने के लिए असली नोटों को मदद लेते थे।

असली नोट को स्केन कर प्रिन्टर की सहायता से उसी सिरीयल नम्बर के नोटों की छपायी की जाती थी तथा नोटों की कटाई हेतु स्केल मशीन का प्रयोग किया जाता था।

गड्डी में ऊपर और निचे रखते थे असली नोट।

 नकली नोटो की गड्डी तैयार कर गड्डी के उपर व नीचे पर असली नोटो को लगाया जाता था तथा प्रमाणित करने हेतु प्रत्येक गड्डी के सिरे पर कैनरा बैंक के डिपोजिट फार्म रबर बैन्ड से लगाकर असली नोटो के रुप में प्रयोग कर इस्तमाल में लाया जाता था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बन्टी अत्री, खुशदिल और उपेन्द्र कुमार शामिल है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से करीब 2,54,900 रुपये कीमत के 100-100 के 2549 जाली नोट, प्रिन्टर, कटिग की मशीन, एक गाडी स्कार्पियो बरामद की गई है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।