दादरी पुलिस द्वारा एक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार विगत 19 सितंबर को पीड़ित के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया दर्ज कराया गया था।
करीब 1 महीने बाद आज इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जाँच के दौरान पुलिस को पीड़ित के भाई पर शक हुआ। पुलिस द्वारा सख़्ती से पूछताछ करने और आमिर ने सब सच उगल दिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पीड़ित का भाई और उसका दोस्त शामिल है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आमिर और शादाब शामिल है।
जानकारी के अनुसार अभियुक्त आमिर पीड़ित का भाई है। आमिर ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर अपनी ही सगी बहन के घर रखे गहनों और नकदी पर हाथ साफ कार दिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से चोरी किये गये आभूषण और 2 लाख रूपये नगद समेत कुल 8 लाख रूपये कीमत का सामान बरामद किये गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
बरामदगी का विवरण
01 जोड़ी पाजेब सफेद धातु ,
03 जोड़ी पायल सफेद धातु ,
01 जोड़ी तोड़ा बच्चों का सफेद धातु ,
07 कंगन बच्चों के सफेद धातु ,
04 जोड़ी बिछुए सफेद धातु ,
कुर्ते के बटन सफेद धातु,
163 ग्राम पिघली हुई सफेद धातु ,
01 गले का सेट पीली धातु ,
03 हथफूल पीली धातु,
01 गले का नैकलेश पीली धातु,
01टोप्स पीली धातु,
01 जोडी कानो की टोप्स पीली धातु,
18 ग्राम पिघली हुई पीली धातु ,
02 लाख रूपये नगद बरामद