विदेशी नागरिको से लोन दिलाने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी धोखाधडी, 3 गिरफ्तार।

 

नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 138 स्तिथ इमारत में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान पता चला कि, अभियुक्त फर्जी पहचान का उपयोग कर विदेशी सिम कार्ड, कंप्यूटर एवं मोबाइल फोन के माध्यम से विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।

डीसीपी नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार अभियुक्तों द्वारा ऐसे विदेशी नागरिकों को निशाना बनया जाता था, जिनको लोन की ज़रूरत होती थी, पर उनकी सिविल ख़राब होती थी। अभियुक्तों द्वारा अमेरिकी मूल के नागरिकों को आसान लोन दिलाने के नाम पर उनसे ब्रोकरेज के नाम पर विदेशी करेंसी वसूली जाती थी।

पुलिस द्वारा विदेशी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में मंसूरी राशिद, तरुण मिश्रा,चन्द्रकांत शामिल है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सीपीयू,डैस्कटाप, हैडफोन और आईफोन बरामद किए गए है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की की जा रही है।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।