विदेशी नागरिको से धोखाधडी करने वाले गैंग का पर्दाफाश,18 अभियुक्त गिरफ्तार

 नोएडा थाना फेस 3 सेन्ट्रल नोएडा पुलिस एवं सीआरटी टीम कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा 1 अगस्त की रात्रि में फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश किया गया है। अभियुक्तों द्वारा गूगल ऐप के माध्यम से विदेशी नागरिको का डाटा खऱीदते थे। डाटा प्राप्त होने के बाद अभियुक्त विदेशी नागरिको के कम्प्यूटर में वायरस भेजकर उनके कम्प्यूटर को सही करने के नाम पर एक्स लाईट व आईबीम ऐप के माध्यम से इन्टरनेट कॉल करते थे। इस दौरान कम्प्यूटर को रिमोट पर लेकर विदेशी नागरिको से धोखाधडी कर पैसा ऐंठते थे। पुलिस द्वारा इस मामले मे कुल 18 अभियुक्तगण को ए- 43 सैक्टर 65 से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा एक फर्जी कॉल सेन्टर चला जा था। अभियुक्त U.S. में वेन्डर से मिलकर विदेशी नागरिको का डाटा एकत्रित करते फिर विदेशी नागरिको के कम्प्यूटर / लैपटॉप में वायरस/बग भेजते थे।

2-विदेशी नागरिको से X – LITE APP के माध्यम से VOICE OVER INTERNET CALL आता था।

3-अपने आप को MICROSOFT SUPPORT का तकनीकी विशेषज्ञ बताकर बात करते थे।

4-विदेशी नागरिको की समस्या का सही समाधान करने के लिए ULTRAVIEWER / TEAM VIEWER APP DOWNLOAD कराते थे।

5-CMD PROMPT खोलकर झाँसा दिलाते थे कि उनके सिस्टम में बहुत सारे वायरस आ गये है एवं आपका सिस्टम HACK हो गया है एवं बैंक अकाउण्ट/क्रेडिट कार्ड HACK होने की सम्भावना का विश्वास दिलाते थे।

6-जब CALLER अपनी डिटेल चैक करता था तो उसकी डिटेल स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते थे।

7-CALLER को HACKING /VIRUS से बाहर आने के लिए अलग – अलग प्रकार के एवं अलग – अलग मूल्य के सॉफ्टवेयर बताते थे।

8- विदेशी नागरिको के कम्प्यूटर को सही करने के नाम पर विदेशी नागरिको का फायदा उठाकर पेमेण्ट अलग अलग विदेशी नागरिको के अकाउण्ट में ‘ZELLE APP’ व CRYPTO करेंसी के माध्यम लेते थे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार 18 अभियुक्तों मे ध्रुव अरोडा, आकाश तिवारी, तरुण, मयूर नायक, गुरविन्दर सिंह, मयवो, सौरभ चन्द्रा, प्रत्युमन शर्मा, गौरव जसरोटिया,कुनाल राजवंशी, दिव्यांश,अपूर्व,मोहम्मद फेजुल,अस्मीत सिंह,हरमन प्रीत,रितु राजपूत और सुकृति शामिल है।

पुलिस को अभियुक्तों के पास से

23 लैपटॉप,25हैडसेट,23माउस ,

27 लैपटॉप चार्जर

17 मोबाइल फोन

एक पैनड्राईव

कुछ आईडी कार्ड बरामद हुए है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।