Grater Noida:सोसायटी की 23 वी मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,पुलिस जाँच में जुटी ।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत एक सोसायटी मे आज तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत। जानकारी के अनुसार पर PRV के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊपर से गिर जाने के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई है।
पुलिस उपयुक्त प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो रणदीप पात्रा पुत्र अमल कुमार पात्रा निवासी महागुन माइवुड्स सोसाइटी, गौर सिटी-2 उम्र करीब 40 वर्ष व उनका 11 वर्षीय पुत्र आरव बेहोश हालत में मिले जिन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ,पुलिस द्वारा इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जाँच कर रही है।

बालकनी में फूल तोड़ने के दौरान फिसले से हुई दुर्घटना।

जानकारी के अनुसार हादसा बालकनी में फूल तोड़ने के दौरान हुआ था। मृतक रणदीप की पत्नी द्वारा बताया गया कि उनके पति और बेटे को सुबह के समय जल्दी खाटू श्याम किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए निकलना था। जिस कारण उनके पति और बेटा बालकनी से पूजा करने के लिए फूल तोड़ने के लिए गए थे जहां सीढ़ी से फिसल कर बालकनी से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा मृतको का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।