Grater Noida:भूजल दोहन और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया,जल्द होगा आंदोलन की तारीख का ऐलान।

 

ग्रेटर नोएडा भूजल दोहन के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया आंदोलन करेगा इसकी जानकारी संगठन द्वारा दी गई।

विदित हो यह संगठन समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखता है। जनहित के मसलों को लेकर विरोध प्रदर्शन और अनादोलन कर आम जनता की आवाज़ बनने का कार्य करता रहता है।

संगठन द्वारा आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई 4 में कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सदस्यों द्वारा गौतमबुद्ध नगर में हो रहे भूजल दोहन को रोकने हेतु आंदोलन पर रणनीति बनाई गई।

संगठन को जिले में मजबूती देने और स्थापना दिवस पर हुई चर्चा।

इस दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जिला इकाई (गौतम बुध नगर) को किस तरह और मजबूती दी जाए इस विषय पर भी चर्चा की गई। संगठन को जिला स्तर पर सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

भूजल दोहन रोकने, स्थानीय किसानों को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में छूट और अन्य मुद्दों पर होगा आंदोलन।

संगठन के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण भारतीय के अनुसार सभी साथियों के संवाद से है निष्कर्ष निकला गया कि, जल्द ही गौतम बुध नगर के तीनों प्राधिकरण के अंतर्गत प्राइवेट बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन को रोकने एवं लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों को शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में छूट दिलाने हेतु आंदोलन किया जाएगा। संगठन द्वारा जल्द ही आंदोलन की तारीख निर्धारित कर ली जाएगी।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।