फ़र्ज़ी दूतावास का खुलासा, कई साथी सहित फ़र्ज़ी एम्बेसैडर गिरफ्तार,गाडियों पर डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट और झंडे लगाकर लोगों से करते थे धोखाधड़ी

गाज़ियाबाद में चल रहे फ़र्ज़ी दूतावास का खुलासा हुआ है। एसटीएफ द्वारा थाना कवि नगर क्षेत्र में अवैध रूप से कई देशों के दूतावास चलाने का पर्दाफाश किया है। मंगलवार रात एसटीएफ द्वारा छापेमारी कर फ़र्ज़ी दतवास का भंडाफोड़ किया गया है। एसटीएफ ने हर्षवर्धन नाम के व्यक्ति के गिरफ्तार किया। अभियुक्त खुद को एम्बेसैडर बताता था।

एसटीएफ को सूचना मिली कि ,एक फर्ज़ीवाड़े के तहत विभिन्न देशों के फ़र्ज़ी दूतावास चलायाए जा रहे है। गाडियों पर डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट और झंडे लगाकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। एसटीएफ द्वारा कोई कार्रवाई करने से पूर्व एहतियात के तौर पर इसकी पुष्टि की। जाँच में पता चला कि, इस मामले में विदेश मंत्रालय के पास कोई जानकरी उपलब्ध नहीं है , बिना विदेश मंत्रालय की अनुमति के दूतावास नही चलाया जा सकता,यह भारत की संप्रभुता के विरुद्ध एक गंभीर अपराध है। गाज़ियाबाद पुलिस को सूचना देकर एसटीएफ मंगलवार रात दूतावास पर छापा मारा गया। एसटीएफ की रेड के दौरान अभियुक्त हर्षवर्धन जैन मोके पर मिला।

फ़र्ज़ी दूतावास में ही हर्षवर्धन को बैठाकर पूछताछ की गई। अभियुक्त ने बताया गया कि वह कई वर्षों से देश -विदेश मे लोगों को काम दिलाने के नाम पर दलाली करता है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि, विदेशों में कई ऐसे लोग हैं जिन्होने माईक्रोनेशन के नाम पर स्वंयभू देश घोषित कर रखे हैं। ऐसे लोग हर देश में सरकार एवं निजी कंपनी के दलाली का काम करते हैं। जिनमें सेबोर्गा, वेस्ट अर्टिका, पौल्विया, लोडोनिया नाम के स्वयंभू देश घोषित कर रखे हैं।

सेबोर्गा एवं वेस्ट आर्टिका के लोगों से मिलकर उसने भारत में इनका फ़र्ज़ी दूतावास बना बनाया । उसने अपनी चार गाडियों पर भी डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट लगा रखी थी, लोगो को झांसा देने में काम आती थी । अभियुक्त लोगों के विदेशो में काम दिलाने के नाम पर वह मोटी रकम वसूलता है। उसने सेबोर्गा देश के डिप्लोमेटिक पासपोर्ट बनवाए थे।

एसटीएफ ने उसके सोशल मीडिया एकाउंट भी चेक किए। उसने फेसबुक पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य देश के जाने मानी हस्तियों के फोटो एडिट कर अपने साथ पोस्ट किए हुए थे। लोगों को गुमराह करने और धौंस जमाने के लिए इसी तरह की कुछ तस्वीर उसने अपने कार्यालय में लगा रखी थी। छापे के दौरान उक्त मकान से उसके ससुर आनंद जैन, भाटिया मोड़ निवासी ईश्वर सिहं और घरेलू सहायक हेमंत कुमार राजवंशी भी मिले। ईश्वर और हेमंत को एसटीएफ ने गवाह बनाया। हर्षवर्धन जैन को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने कवि नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभियुक्त के पास से हर्षवर्धन जैन के नाम के दो प्रेस कार्ड, एक डायरी मिली, डायरी में विभिन्न बैंक खातों और लोगों के फोन नंबर, पेनड्राइव, दो पैन कार्ड, विदेश मंत्रालय की फ़र्ज़ी मोहर लगे दस्तावेज, आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, डिप्लोमेट कार्ड, अवैध सात पासपोर्ट, 44 लाख 70 हजार रुपये, विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा, 34 मोहरें, 20 डिप्लोमेटिक गाडियों की नंबर प्लेट, विभिन्न कंपनी की 12 घड़ियां, चार डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट लगी हुईं गाडियां, एक लैपटाप और एक मोबाईल बरामद हुआ है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।