लॉटरी के माध्यम से किसानों को मिले खेती के उपकरण, एक दर्ज़न किसानों को मिला योजना का लाभ

 

गाजियाबाद , अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू (सीआरएम) योजना, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एसएमएएम योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रों के लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने के सापेक्ष ई-लाटरी द्वारा कृषकों का चयन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में सुबह 11 बजे से ई-लाटरी के माध्यम से सम्पन्न किया गया।

इस संबंध में प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कृषि यन्त्र सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइन्डर हेतु 1 किसान का चयन किया गया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजनान्तर्गत कृषि यन्त्र कम्बाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस हेतु 1 कृषक को चुना गया। हैरो हेतु 1 कृषक, लेजर लैण्ड लेवलर हेतु 1 कृषक, रोटावेटर हेतु 8 किसान शुगरकेन पावर वीडर/इन्टर रो कम इन्ट्रा रो वीडर हेतु 1 कृषक, ट्रैक्टर माउण्टेड स्प्रेयर हेतु 1 कृषक का चयन किया गया। ई-लाटरी कार्यक्रम की प्रक्रिया जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष विकास खण्डवार, यन्त्रवार की गयी। इस कार्यक्रम में के 14 सदस्यों में से 11 तथा 30 किसान उपस्थित रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।