विधायक की अपील पर लोनी में मनाई गई इको फ्रेंडली बकरीद, केक काटकर दी गई कुर्बानी

 

गाज़ियाबाद बकरीद के अवसर पर लोनी के विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से इको फ्रेंडली बकरीद मनाने की अपील की थी। विधायक की अपील का लोनी की जनता में खासा असर देखने को मिला है। डाबर तालाब, नसबंदी कॉलोनी व अन्य कई जगहों पर मुस्लिमों समुदाय ने केक के रूप में बकरे की सांकेतिक कुर्बानी देकर बकरीद मनाई।

इस मोके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा लोनी के मुस्लिम समुदाय राष्ट्रवादी लोग है, और यह ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित से बड़ा कुछ नहीं होता। आने वाले समय में पूरे देश के मुस्लिम समुदाय के लोग भी लोनी के प्रगतिवादी मुस्लिमों की सोच को अपनाएंगे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।