मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली जान से मरने की धमकी, बढाई गई सीएम की सुरक्षा

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद से मुख्यमंत्री की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। एक शख्स ने फोन कर गाजियाबाद पुलिस को दी है । हाई प्रोफाइल मामला होने होने की वजह से गाजियाबाद पुलिस ने तत्काल इसकी

अज्ञात कॉलर ने गाज़ियाबाद पुलिस को फोन पर दी धमकी

जानकारी उत्तरी पश्चिमी जिला पुलिस को दी। गाज़ियाबाद पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 11:00 बजे गाजियाबाद पुलिस के नियंत्रण कक्ष में एक अज्ञात शख्स ने फोन कर धमकी दी। दिल्ली व गाजियाबाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गाजियाबाद पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सिटी) के मुताबिक आरोपी ने धमकी देने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है, तब से अभी तक फोन बंद आ रहा है। जिस सिम से धमकी दी गई, टेलीकाम कंपनी की मदद उसके मालिक की पहचान कर ली गई है। एसीपी सिटी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि फोन आने के साथ ही पीआरवी, लेपर्ड और कोतवाली पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंची। हालांकि फोन करने वाले को पकड़ने में नाकाम रही।

जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा आरोपी

अज्ञात कॉलर को पकड़ने के लिए सर्विलांस और दो पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि फोन करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद ही शख्स ने किस कारण से फोन किया था यह पता चल सकेगा।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।