नोएडा में धर्मांतरण कर जबरन शादी कराने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर इलाके से अभियुक्तों की गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजा मियां उर्फ अहसान, बिस्मिल्ला और अनीशा बेगम शामिल हैं। तीनों मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त एक ही परिवार के सदस्य है। इन तीनों ने मिलकर एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया और फर्जी निकाहनामा तैयार कर उसकी शादी राजा मियां से करा दी। इस पूरे मामले में पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी।

फिलहाल तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह के अवैध धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।