फलैदा कट यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाली भाकियू लोकशक्ति की महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित

 

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट पर 12 नवंबर को होने वाली भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की महापंचायत की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बी.सी. प्रधान ने की।

चौधरी बी.सी. प्रधान ने बताया कि भाकियू लोकशक्ति का ग्राम रौनीजा में किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 110 दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन प्रशासन किसानों की मांगों के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। इसी कारण संगठन की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की आवाज़ बुलंद करने के लिए 12 नवंबर को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और महापंचायत को सफल बनाने के लिए मजबूती से तैयारी करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भाकियू लोकशक्ति के परिवहन मंत्री चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, सुधीर ठाकुर, धनंजय शाह, हरवीर सोलंकी, नरेंद्र पाल, अतुल, छुट्टन, गोविंद मंडल, पवन पंडित, शीशपाल, ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र, पप्पू फौजी, मदर मिस्त्री समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।