प्रदर्शन पर जा रहे किसानों को हाउस अरेस्ट करना दुर्भाग्यपूर्ण,चौधरी महेश तंवर

 

नोएडा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 17 अगस्त को प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। संगठन ने पुलिस की इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए किसानों की मांगों का जल्द समाधान किए जाने की मांग की है।

 

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की ओर से किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई थी। संगठन के अनुसार, किसानों की प्रमुख मांगों में 4 प्रतिशत विकसित प्लॉट, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना तथा आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण सहित अन्य मांगें शामिल हैं

 

संगठन के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने के लिए प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों को घर से बाहर नहीं निकलने देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है।

 

चौधरी महेश तंवर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन, मुआवजे और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं। यदि किसानों की मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के स्तर पर सकारात्मक पहल की जाए तो आंदोलन की स्थिति पैदा ही नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को इस प्रकार दबाया नहीं जा सकता और संगठन आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाता रहेगा।

 

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर संगठन एकजुट है और जब तक किसानों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा।

इस मौके पर संगठन के महानगर नोएडा अध्यक्ष डॉ. रोहताश, महानगर महासचिव साजिद हुसैन सहित संगठन के अनेकों पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।