लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी।

बीजेपी विधायक को फोन पर मिली बम से उडाने की धमकी।

गाजियाबाद लोनी बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रक्षाबंधन के दिन फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

धमकी भरी कॉल के बाद विधायक के समर्थक ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार नन्दकिशोर गुर्जर को 28 अगस्त की दोपहर एक अज्ञात नंबर से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने घर में घुसकर बम से उड़ा देने की धमकी दी।

विधायक समर्थकों के अनुसार कॉलर द्वारा विधायक को करीब 20 बार कॉल की गई, इसके बाद विधायक समर्थकों द्वारा लोनी थाने में एफआईआर दर्ज़ कराई गई।

एसीपी लोनी के अनुसार अज्ञात कॉल संभल से आया है, पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है, आरिपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच लोनी विधायक की सुरक्षा बड़ा दी गई है।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।