13 साल नौकरी के बाद IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा।

नई दिल्ली भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपनी प्रशासनिक यात्रा और अनुभवों को याद किया है।

दिव्या मित्तल ने बताया कि साधारण परिवेश से निकलकर उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की। इसके बाद लंदन में नौकरी की, लेकिन देश की सेवा करने के उद्देश्य से भारत लौटकर IAS अधिकारी बनने का फैसला किया।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। उन्होंने लोगों के साथ काम करते हुए सीखा कि सरकारी फाइलों के पीछे भी एक इंसान होता है और उसकी गरिमा बनाए रखना जरूरी है।

दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल में आम लोगों के जीवन में आए बदलावों को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने परिवारों को जमीन का हक, दिव्यांगों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने जैसे कार्यों का उल्लेख किया।

उन्होंने अपने सहयोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आभार जताया, जिन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

अपने संदेश के अंत में दिव्या मित्तल ने कहा कि पद भले ही छूट गया है, लेकिन देश की मिट्टी से मिला सपना और लोगों का आशीर्वाद जीवनभर उनके साथ रहा।

https://x.com/divyamittal_IAS/status/2093886943172145265

Related posts

वकीलों के लिए CM योगी का तोहफा, लिए गए तीन बड़े फैसले।

5 दिनों तक चली 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) (पुरुष,महिला) प्रतियोगिता-2026 का हुआ समापन।

BRICS SUMMIT को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, नोएडा से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें।