Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

 

नोएडा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान रणदीप भाटी गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी शूटर को मुठभेड़ में मार गिराया।

डीसीपी प्रीति यादव के अनुसार मृतक अमन त्यागी उर्फ़ माया त्यागी मुज़फ्फरनगर का रहने वाला था। मृतक पर लूट,हत्या, फिरौती आदि जैसे संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज़ थे। पुलिस को इसकी काफ़ी दिनों से तलाश थी। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त को रुकने का इशारा किया जिसपर अभियुक्त ने रुकने की जगह पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में थाना सेक्टर-126 पुलिस और CRT टीम की बदमाशों से सीधी मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो पुलिसकर्मि घायल हो गए घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।

सेक्टर-126 पुलिस और CRT टीम की संयुक्त कार्रवाई।

जानकारी के अनुसार अभियुक्त रणदीप भाटी गैंग से जुड़ा था और उसपर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-126 पुलिस और CRT टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हज़ार का इनामी आरोपी शूटर माया त्यागी उर्फ़ अमन मारा गया है।

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल।

इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। ऑपरेशन में एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा की टीम की अहम भूमिका बताई जा रही है।

Related posts

Ghaziabad News:उप मुख्यमंत्री ने एमएमजी जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीज़ों से जाना हाल।।

Noida News:’यातायात माह–2026′ का शुभारंभ जागरूकता रैली को किया गया रवाना।

Noida News:भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन विस्तार,नए पदाधिकारी और सदस्य हुए शामिल।