जब एसीपी बन गई शिक्षक, स्कूली बच्चों संग मनाया टीचर्स डे।

 

गाजियाबाद शिक्षक दिवस के अवसर पर कोतवाली नगर की एसीपी उपासना पंड्या ने स्कूली बच्चों के साथ टीचर्स डे मनाया। एसीपी ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें सफलता और अनुशासन का गुरुमंत्र दिया।

एसीपी की सहज बातचीत और प्रेरक विचारों से बच्चे खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान बच्चे एसीपी को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे। एसीपी ने बच्चों से कहा कि जीवन में कितनी भी चुनौतियां आएं, लेकिन आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सवाल भी पूछे, जिनका एसीपी ने सरलता से जवाब दिया।

Related posts

ड्रग तस्करी के आरोप मे 2 विदेशी अभियुक्त गिरफ्तार,50 लाख का ड्रग्स बरामद।

जेवर में 2 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक गौशाला, भूमि पूजन संपन्न।

कसना पुलिस द्वारा दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार।