बिल्डर साईट पर दिवार गिरने से तीन की मौत 5 घायल,ठेकेदार गिरफ्तार

 

नोएडा ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य करने के दौरान एक दीवार गिर गई। दिवार गिरने से 5 लोगों के घायल हो गए और 3 लोगों की मौत हो गयी।

घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, उपचार के दौरान दो महिला एवं एक पुरुष की मृत्यु हो गई एवं दो पुरूष उपचाराधीन हैं। घायलों की स्थिति सामान्य है। परिजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ कर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।