22 जुलाई को गोरखपुर में मोदी

गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जुलाई को गोरखपुर में 3.10 घंटे रहेंगे। उस दिन वह खाद कारखाना के अलावा एम्स का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनका कार्यक्रम गोरखपुर जिला प्रशासन को भेज दिया है। प्रधानमंत्री दिन में 10.45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंचेंगे।
लगभग तीन घंटे के कार्यक्रम के बाद वह वापस जाते समय विमान में नाश्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
10.45 बजे एयरपोर्ट आगमन
10.50 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर फर्टिलाइजर परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे
11.15 बजे वहां से सड़क मार्ग से चलकर 11.25 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे

योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय टीम ने लिया सभा स्थल का जायजा
गोरखपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 जुलाई की जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जनसभा स्थल पर केंद्रीय टीम ने पहुंचकर जायजा लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ, कमिश्नर पी गुरु प्रसाद और जिलाधिकारी ओएन सिंह के साथ एम्स, कोल इंडिया और एनटीपीसी की टीम ने सभा स्थल की तैयारियों को देखा, मंच का निरीक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय टीम गोरखनाथ मंदिर गई। वहां ब्रह़्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा स्थापना स्थल का भी जायजा लिया। मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतिमा अनावरण के बाद संतों को संबोधित करेंगे।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे