जेएस खेहर होंगे अगले चीफ जस्टिस

नई दिल्ली: देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायाधीश जेएस खेहर के नाम पर राष्ट्पति प्रणब मुखर्जी ने मौहर लगा दी है. वे वर्तमान न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर का स्थान लेंगे. अगले साल 4 जनवरी को उन्हें शपथ दिलाई जाएगी. जस्टिस खेहर देश के 44वें और पहले सिख चीफ जस्टिस होंगे.
वे कई महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए खासे चर्चित रहे हैं. उन्होंने ही इस साल जनवरी में अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के केंद्र के फैसले को निरस्त किया था.
जस्टिस खेहर की बेंच ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत नहीं दी थी. कोर्ट ने अपने आदेश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कहा था कि वे निचली अदालत में ट्रॉयल का सामना करें. कोर्ट ने सोनिया और राहुल गाँधी को व्यतिगत पेशी से छूट भी देने से इंकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा था ये निचली अदालत का विशेषाधिकार है. इसलिए ये निचली अदालत ही तय करे कि आपको व्यतिगत पेशी से छूट मिलेगी या नहीं. इसके बाद दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होना पड़ा था.

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।