UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

सुल्तानपुर एक सड़क हादसे के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियों से टक्कर हो गई। यह हादसा सोमवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है। इस हादसे में काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। दुर्घटना एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुई।

राहुल गांधी सुरक्षित कई कोंग्रेसी कार्यकर्ता हुए घायल।

हादसे में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे राहुल गाँधी।

राहुल गांधी दिल्ली से सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

 हादसे की जांच के लिए SIT गठित।

DGP के निर्देश पर हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT बनाई गई है। SIT का नेतृत्व लखनऊ रेंज के IG किरण एस. करेंगे।

किरण एस की टीम में बृज नारायण सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर और राम कृष्ण चतुर्वेदी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुलतानपुर शामिल हैं।

SIT सुरक्षा में संभावित चूक और हादसे के कारणों की समग्र जांच करेगी।जांच पूरी कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।