शाहरुख खान के ड्राइवर पर रेप का आरोप, गिरफ्तार

मुंबई,एजेंसी : सुपरस्टार शाहरुख खान के  चालक का काम करने वाले राजेंद्र कुमार गौतम को एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अभिनेत्री संगीता बिजलानी के घर पर काम करती है।

अधिकारी ने कहा, पुलिस थाने में बुधवार को इस बाबत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। इस समय हम घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते, जांच विभाग मामले को देख रहा है।

आरोपी चालक राजेंद्र कुमार उर्फ पिंटू मिश्रा (34) ने 17 वर्षीया लड़की को काम दिलाने की बात कहकर नल्लासोपारा में एक होटल में बुलाया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की हालांकि नाबालिग बताई जा रही है, लेकिन पुलिस फिर भी उसकी जन्मतिथि की जांच कर रही है, ताकि उसकी सही उम्र का पता लगाया जा सके।

बांद्रा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया, हम पीड़िता की जन्मतिथि का पता लगा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि वह इस समय बालिग है या नाबालिग। महाराष्ट्र के लातूर की रहने वाली लड़की काम की तलाश में मुंबई आई थी और संगीता बिजलानी के यहां काम करती है।

Related posts

मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार।

मासूम के साथ हैवानियत करने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर।

नोएडा पुलिस ने किया फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ लोन देने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी