मीडिया को धमका रही हैं, बीजेपी:केजरीवाल

नई दिल्ली,हलचल । वाराणसी में मोदी के खिलाफ प्रचार शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी नेता सीधे मीडिया को धमका रहे हैं और चुनाव बाद सरकार आने पर देख लेने की चेतावनी दे रहे हैं। अरविंद का कहना है कि बीजेपी के लोग मीडियाकर्मियों को पैसे देकर खरीदने की कोशिश में हैं और जो नहीं बिक रहा है उसे धमकियां दी जा रही हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए केजरीवाल आज वाराणसी जा रहे हैं। और अगले एक महीने तक केजरीवाल में वाराणसी में चुनाव प्रचार करेंगे। वाराणसी के लिए निकलने से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं वाराणसी की जनता से अपील करूंगा कि मोदी को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करूंगा कि मुझे जीताने के लिए नहीं मोदी को हराने के लिए वोट करें। क्योंकि मोदी अगर यहां से जीत भी जाएंगे तो आपका साथ छोड़ देंगे।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे